फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायनजर में फैला खसरा, 25 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायनजर में फैला खसरा, 25 बीमार
विज्ञापन


बाराबंकी। सरायनजर गांव में फैली गंदी से संक्रामक रोग ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। गांव में खसरे की चपेट में आने से 25 लोग बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी। इस पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का इलाज कर दवाएं बांटीं और सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

सिद्धौर क्षेत्र के सरायनजर गांव में तीन दिन से खसरे का प्रकोप है। जिससे 25 लोग बीमार हैं। अभी तक इन सभी का निजी डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा था। गांव में खसरे का प्रकोप बढ़ते देख ग्रामीणों ने शनिवार को इसकी जानकारी सिद्धौर सीएचसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंह को दी। इस पर उन्होंने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पीड़ित आसिया बानो (12), जसिया बानो (14), फैजान (7), जीशान (3), नजमी (4), अनस (2), ललित (14), अमरीश (19), मालती (8), गोविंद (14), लवलेश (14), कलीम (22), सुनैना (2), ललित (10), इंदु देवी (10), विशाल रावत (12), नीरज (12), रोशनी (8), शिल्पा (7), गुलशन (6), मानसिंह (7) व लक्ष्मी (10) सहित 25 लोगों को परीक्षण कर दवाएं दीं।

कोठी सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि, सभी का इलाज कर दवाएं दी गई हैं। ग्रामीणों को घरों के आसपास सफाई कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें