फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो युवकों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


भिनगा के अब्दुल कलाम नगर निवासी राम विलास यादव (25) गुरुवार को बाइक से बाजार के लिए निकले थे। उनके साथ सिविल लाइन निवासी दिनेश कुमार (22) उर्फ संत प्रसाद यादव भी थे। राम विलास भिनगा परसा मार्ग स्थित कांशीराम आवास के पास पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवर टेक करने का प्रयास किया।

तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार दंपती को बचाने में राम विलास बाइक से नियंत्रण खो दिया। राम विलास व दिनेश ट्रैक्टर-ट्राली के बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। राम विलास सहित साइकिल सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन


राम विलास की हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में राम विलास की मौत हो गई। घायल दंपती को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी सहित अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुझ गया घर का चिराग
दिनेश इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद श्यामता उर्फ संत प्रसाद के घर का चिराग बुझ गया। अब्दुल कलाम नगर निवासी कन्हई लाल, बनवारी, लबढ़िया व मुन्ना चार भाई थे। इनमें से कन्हई लाल व लबढ़िया के कोई संतान नहीं थी। मुन्ना के एक बेटी है।

चोरों भाइयों में सिर्फ बनवारी के ही दो पुत्र थे। राम विलास की मौत के बाद चारों भाइयों के बीच मात्र एक पुत्र ही बचा है। इस घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें