बहराइच/उर्रा। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल से चरस की खेप लेकर आ रहे तस्कर को धर दबोचा। उसके कब्जे से 2.50 किलो चरस बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग 31 लाख रुपये है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे बलईगांव में नेपाल से चरस की तस्करी की सूचना एसएसबी को मिली थी। एसएसबी के निरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी व एएसआई रामनिवासगोधारा ने मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ मिलकर गश्त शुरू की।
एक व्यक्ति को सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान नेपाल राष्ट्र के बांके जिला अंतर्गत थाना कोहलपुर प्रहरी इलाहा भवानीपुर वार्ड नंबर नौ निवासी नरेंद्र नाथ योगी के रूप में हुई। उसके कब्जे से 2.50 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई गई है।