फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, लेंगे आवेदन फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से जागरूकता के बाद फिर विशेष अभियान की तैयारी है। 28 जनवरी को होने वाले विशेष दिवस को बीएलओ अपने बूथों पर रहकर आवेदन फार्म प्राप्त करेंगे। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग मतदाता बनें।
विज्ञापन

आयोग के आदेश पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कोशिश रही है कि हर आम व खास इसमें शिरकत करे और समाज में मतदान के प्रति नकारात्मक सोच में बदलाव आए। अब इसके परीक्षण की बारी है। मतदाता दिवस के ठीक दो दिन बाद पुनरीक्षण अभियान में 28 जनवरी को विशेष दिवस का आयोजन होने वाला है। अब इसके बाद कोई विशेष दिवस नहीं होगा। अलबत्ता 31 जनवरी तक मतदाता बनने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। विशेष अभियान के लिए प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है। सभी बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद रहेंगे। यहां आने वाले लोगों से मतदाता बनने, सुधार के साथ ही अन्य आवेदन फार्म प्राप्त करेंगे। पर्यवेक्षण के लिए लगाए गए अफसर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान दिवस की तैयारी कर ली गई है। सभी बीएलओ बूथों पर रहकर लोगों से आवेदन फार्म प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें