फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहनों ने ली दो लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच तेज रफ्तार वाहनों ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे में अधेड़ की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी बालकृष्ण (52) पुत्र छब्बूलाल सोमवार देर शाम किसी काम से बसखारी गए थे। वहां से वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना यूपी 100 पुलिस टीम को दी। इसके बाद आई एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, फैजाबाद जनपद के गोसाईंगंज निवासी राजू (28) पुत्र रामनरायण अकबरपुर आए थे। यहां से देर शाम घर लौटते समय अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर यादवनगर के पास अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी राकेश कुमार (35) पुराने तहसील तिराहे के निकट चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी कृष्णकुमार (28) की बाइक सामने से आ रहे एक बाइक सवार से भिड़ गई। हादसे में कृष्ण कुमार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें