फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 11 ग्रामीणों के मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के उतरौला गांव में मंगलवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से 11 ग्रामीणों के मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से दो पशु भी झुलस गए। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सरकारी इमदाद न मिलने से अग्रिपीड़ित ठिठुरन में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र के उतरौला गांव में दोपहर में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें चिनकू, विश्राम, उत्तरी, नानमून, राजाराम, धनलाल, होरीलाल, ननका, हरीराम, रसीद व चंद्रपाल के मकान जल गए। आग की चपेट में आने से उत्तरी के दो पशु भी झुलस गए। आग में अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची अग्रिशमन टीम ने ग्रामीणों के संग मिलकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि आग से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील को भेजी है। सरकारी इमदाद न मिलने से अग्रिपीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें