फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन


जैदपुर (बाराबंकी)। एक दिन पूर्व को घर से निकले युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगोई पठान अजय रावत (20) पुत्र श्यामलाल बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तक अपने घर से गांव में लगी दुर्गा मूर्ति देखने के लिए निकला था। इसके बाद रात 9 बजे के करीब लोगों ने देखा की चिलवल के पेड़ में युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उसकी पहचान अजय के रूप में की गई। जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने मौके शव को कब्जे में पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत तो पुलिस से नहीं की है लेकिन घटना को संदिग्ध मान रहे है।

एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया युवक ने फांसी लगाई है। कहा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें