फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बीएसए ऑफिस में जड़ा ताला, हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्र शनिवार को उग्र हो उठे। सरकार की चुप्पी से परेशान शिक्षामित्रों ने हड़ताल पर रहकर नारेबाजी करते हुए बीएसए ऑफिस में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। चार घंटे बीएसए दफ्तर का कामकाज ठप रहा। बीएसए भी कार्यालय में नहीं प्रवेश कर सके। दोपहर बाद यहां से जुलूस निकालकर शिक्षामित्रों ने लखनऊ-बलरामपुर हाइवे जाम कर दिया। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बौद्ध परिपथ पर दो घंटे आवागमन ठप रहा। अफरा-तफरी की स्थिति दिखी। प्रशासन भी हलाकान रहा।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्र सुप्रीमकोर्ट के फैसले से आहत हैं। समायोजन रद्द होने का फैसला आने के बाद से शिक्षामित्रों में उबाल है। सभी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के शिक्षक भी शिक्षामित्रों के समर्थन में हैं। इससे प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शनिवार को जिले भर के शिक्षामित्र शिक्षक नेताओं के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सुबह 10 बजे एकत्रित हुए। यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय में ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिवश्याम मिश्र ने कहा कि शिक्षामित्र 17 वर्षों से प्राथमिक शिक्षा में योगदान दे रहे हैं। जब उनकी उम्र ढलने के कगार पर है। तब उन्हें नौकरी से निकालने की साजिश रची गई है। धरने को जिला प्रवक्ता अनवारुल रहमान, मीडिया प्रभारी दुर्गेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी कमलेश वर्मा, संगठन मंत्री राहुल पांडेय, जिला संयोजक शेषराज तिवारी, संगठन मंत्री धर्मराज जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह आदि ने संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी के चलते चार घंटे तक बीएसए कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति रही। कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दोपहर बाद दो बजे के आसपास यहां से निकलकर शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में जीआईसी, अग्रसेन चौक होते हुए बौद्ध परिपथ पर डिगिहा तिराहा पहुंच गए। यहां सभी ने लखनऊ-गोंडा, बलरामपुर हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मौके पर पहुंचे पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी को सभी ने तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। पयागपुर विधायक ने सरकार तक शिक्षामित्रों की समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया। उनके बहाली के लिए भी प्रयास करने की बात कही। तब जाकर जाम खत्म हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रदर्शन में राघवेंद्र सिंह, रिजवान अली, अभय मिश्र, जुगुल किशोर, मिथिलेश गुप्ता, अहमद रजा, मुनौवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें