फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राजकीय महाविद्यालयों के 91 शिक्षकों का तबादला, होमगार्ड विभाग में 13 जिला कमांडेंट इधर से उधर

Fri, 29 May 2026 10:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में राजकीय महाविद्यालयों के 91 शिक्षकों का तबादला किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने पोर्टल पर बटन दबाकर तबादले किए। वहीं, होमगार्ड विभाग में 13 जिला कमांडेंट इधर से उधर भेजे गए। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां भेजा गया?
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के ऑनलाइन स्थानांतरण उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को किया। मंत्री ने ऑनलाइन स्थानांतरण पोर्टल पर बटन दबाकर तबादला जारी किया। इसके तहत कुल 91 शिक्षकों को तबादला मिला जिनकी सूची उच्च शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर अपलोड की गई है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के कुल 193 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें से प्राचार्यों द्वारा 116 आवेदन अनुमोदित किए गए। जबकि 70 आवेदन अपूर्ण पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। सभी आवेदन के परीक्षण व अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 91 शिक्षकों के स्थानांतरण ऑनलाइन पोर्टल से किए गए।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को एसएमएस से भी सूचना भेजी गई। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी व तकनीकी आधारित हुई है। वहीं इस तबादला सूची में भी लखीमपुर खीरी जैसे कुछ जरूरत वाले कॉलेजों में शिक्षकों के तैनात न होने पर उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि वहां पर ऑफलाइन तबादला कर शिक्षकों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग में 13 जिला कमांडेंटों के तबादले

यूपी में होमगार्ड मुख्यालय ने वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत 13 जिला कमांडेंट का तबादला किया है। डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर की ओर से जारी आदेश में एक ही जिले में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

आदेश के अनुसार, जौनपुर में तैनात जिला कमांडेंट ओम प्रकाश सिंह को चित्रकूट, संभल के ज्ञान प्रकाश को मैनपुरी, फिरोजाबाद के विनोद कुमार झा को आजमगढ़ तथा संतकबीरनगर के शैलेंद्र मिश्र को कुशीनगर भेजा गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ के धीरेंद्र कुमार पांडेय को अलीगढ़, सुल्तानपुर की नीता भारतीय को अमेठी, अलीगढ़ के श्यामजीत शाही को सीतापुर और कुशीनगर के नीरज कुमार शर्मा को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है। 

सहारनपुर के विजय कुमार सिंह को जौनपुर तथा कन्नौज के मनोज कुमार (प्रथम) को सहारनपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीतापुर के दिनेश डंगेरा को प्रतापगढ़, आजमगढ़ के मनोज सिंह बघेल को जालौन तथा जालौन के राजेश कुमार सिंह को संभल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें