फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: '30 साल अकेले काटे अब चाहिए साथ', 84 साल के करोड़पति नाना को दुल्हन की तलाश; 90 बुजुर्गों को चाहिए हमसफर

Tue, 15 Sep 2026 08:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में जीवनसाथी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। हमसफर की तलाश में 90 बुजुर्ग पहुंचे। सम्मेलन में 75 पुरुष और सिर्फ 15 महिलाएं आईं। सम्मेलन में 84 साल के करोड़पति नाना भी दुल्हन की तलाश में आए।
विज्ञापन
Elderly man looking for bride - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति और दो मंजिला मकान होने के बावजूद 84 वर्षीय नाना को जिंदगी में एक साथी की कमी खल रही थी। कोविड के दौरान पत्नी का साथ छूटा तो बेटों ने भी किनारा कर लिया। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के विदिशा से नाना अपने नाती के साथ लखनऊ पहुंचे। मकसद था उम्र की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशना। मौका था अनुबंध संस्था की ओर से पारा के एक बरातघर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक जीवनसाथी परिचय सम्मेलन का।

सम्मेलन में 50 से 80 वर्ष की उम्र के 90 बुजुर्ग पहुंचे। इनमें 75 पुरुष और सिर्फ 15 महिलाएं थीं। तलाकशुदा, अविवाहित और जीवनसाथी खो चुके बुजुर्गों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Trending Videos

30 साल अकेले काटे अब चाहिए साथ
दिल्ली की 55 वर्षीय महिला पति की मौत के बाद करीब 30 साल से अकेली रह रही हैं। बेटे बड़े हुए तो अलग रहने लगे। अब जिंदगी की ढलती शाम में किसी ऐसे साथी की तलाश है जिसके साथ बैठकर दो बातें की जा सकें। वह दोस्त के साथ सम्मेलन में पहुंचीं और कई लोगों से मुलाकात की। बताया कि पास बैठकर कोई बात सुनने वाला हो तो जिंदगी आसान हो जाती है।

 

बर्दाश्त नहीं होती अपनों की अनदेखी
उन्नाव के 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को 42 हजार रुपये पेंशन मिलती है। बेटियों की शादी हो चुकी है। लखनऊ में मकान भी है लेकिन परिवार की उपेक्षा से अकेलापन भारी पड़ रहा है।

मां-बाप की सेवा में बीती उम्र प्रयागराज से आई
महिला ने बताया कि बूढ़े मां-बाप की सेवा में उम्र बीत गई। पिता ने कुछ संपत्ति उनके नाम की तो भाइयों ने दूरी बना ली। कुछ माह पहले गंभीर बीमारी हुई लेकिन हाल पूछने वाला कोई नहीं था। अस्पताल में अकेलेपन ने उन्हें साथी की जरूरत का एहसास कराया।

 
विज्ञापन

समाज की बंदिशें रोक रहीं महिलाओं का रास्ता 
महिलाओं की कम संख्या पर संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सोच और बंदिशें उन्हें इस उम्र में दोबारा रिश्ता बनाने से रोकती हैं। अध्यक्ष नटूभाई पटेल, सचिव किन्नारी लखानी और अरिहंत राय जैन ने बताया कि लखनऊ में संस्था का यह पहला सम्मेलन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें