फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया में अबतक 90 करोना संक्रमितों का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया में अबतक 90 करोना संक्रमितों का प्रसव
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित गर्भवतियों को प्रसव की सुविधा दे रहे लोहिया संस्थान में ऐसी 90 महिलाओं के प्रसव हो चुके हैं। संस्थान के स्त्री रोग विभाग ने गत छह माह में 1000 गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन से व 1100 की सामान्य डिलीवरी कराई। कोरोना काल में अब तक आठ हजार गर्भवती ओपीडी की सुविधाएं ले चुकी हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की डिलवरी कराना डॉक्टरों के लिए चुनौती भरा काम होता है। डॉक्टरों को खुद को संक्रमण से बचाते हुए जच्चा-बच्चा का जीवन बचाया। महिलाओं की सुविधा के लिए गाइनेकोलॉजी विभाग में सवेरे नौ बजे से शाम पांच बजे तक टेलीमेडिसिन परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहती है। गर्भवती महिलाएं मोबाइल नंबर 8176007251 पर स्वास्थ्य के बारे में परामर्श ले सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें