फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंगः छह की जगह 22 लोग बैठाए, नौ की जान गई

Sat, 20 Dec 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे सवारियां ढोने वाली ओवरलोड मैक्स और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर में नौ लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय तो दो अन्य की उपचार के दौरान मौत हुई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं।

इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बरेली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे का कारण घना कोहरा और ओवरलोडिंग को माना जा रहा है।

एसपी राकेश चंद्र साहू ने सिंधौली थानाध्यक्ष को डग्गामारी पर नियंत्रण न कर पाने के चलते लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गाड़ी का अगला हिस्सा घुसा ट्रक में

छह सवारियों के लिए मान्य मैक्स शाहजहांपुर से 22 सवारियां लेकर पुवायां के लिए चली थी। घने कोहरे के चलते पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

मैक्स का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। पीछे की सीटों पर बैठीं सवारियां बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। मामूली रूप से चोटिल हुए दो सवारियां खुद बाहर निकल आईं।

सवारियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला लेकिन पांच लोग नहीं निकाले जा सके। इसके बाद पास के ईंट-भट्ठे से जेसीबी और ट्रैक्टर लाकर ट्रक में फंसी मैक्स को खींचा गया। इसके बाद उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ये हुए हादसे का शिकार

हादसे में शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला बाड़ूजई प्रथम के निवासी और बंडा में कानूनगो नरसिंह (45), लोधीपुर निवासी पुवायां में कार्यरत लेखपाल अशोक कुमार (48), दिलाजाक निवासी लेखपाल रजनीश (40), मल्हार टाकीज के पास रहने वाले कंप्यूटर आपरेटर विनीत कुमार (35)।

हथौड़ा के रामभरोसे (55), बंडा थाना क्षेत्र के पट्टी छज्जूपुर के बलविंदर सिंह (50), शहर के मोहल्ला मामूड़ी निवासी एलआईसी कर्मचारी रतीराम पाल (42), खुटार थाना के सिल्हुआ खुर्द के रहने वाले अजय दीक्षित (45) और बदायूं के दातागंज इलाके के निवासी शिव सिंह की मौत हो गई।

इनमें से रतीराम पाल और अजय दीक्षित ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुवायां के बड़ागांव निवासी मैक्स का चालक विनोद घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लेखपाल रजनीश के भाई दिलीप कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें