मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को 14 वर्षीय बच्ची को गाजीपुर का थाना प्रभारी बनाया। इस दौरान आये केस को पूरी तरह से सुनने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई। गई। डीसीपी उत्तरी शालिनी के मुताबिक बच्ची का नाम अमृतांशी राज हैं।
अमृतांशी राज सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन की कक्षा 8 की छात्रा हैं। डीसीपी ने बताया कि अमृतांशी को थाना प्रभारी की क्या ड्यूटी होती है। कैसे काम किया जाता है। सभी चीजें बताई गई। इस दौरान एक केस आ गया, जिसमे एक पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन अमृतांशी ने उनसे कहा दूसरे पक्ष की बात सुनने के ही बाद कार्रवाई की जाएगी।