मध्य कमान की मिलिट्री नर्सिंग सेवा का 88वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार
को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर नर्सिंग सेवा की ब्रिगेडियर पूनम
बानिक ने बताया कि भारतीय सेना ने चिकित्सा के क्षेत्र में अत्याधुनिक
तकनीक का विकास किया है।
मिलिट्री नर्सिंग में इन तकनीकों के इस्तेमाल से
चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार आया है।
इसके अलावा अन्य वरिष्ठ
नर्सिंग सैन्याधिकारियों ने नर्सिंग सेवा कर्मियों को आधुनिक तकनीक के साथ
समर्पण भाव से मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सैन्य
अधिकारियों ने केक भी काटा।