फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : दूसरे चरण में 35 अस्पतालों में 8500 को लगेगा टीका

विज्ञापन
लखनऊ में टीकाकरण के दूसरे चरण में 35 अस्पतालों में 8500 लोगों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को तय किया गया कि 22 जनवरी को 35 अस्पतालों में 85 बूथ पर 8500 लोगों का टीकाकरण सुबह नौ से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इस बार तीन अस्पतालों में कोवैक्सीन का टीका लगेगा, जबकि अन्य में कोविशील्ड का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में टीकाकरण के लिए करीब 51 हजार लोगों का पंजीकरण किया है। पहले चरण में 12 अस्पतालों में 1200 लोगों के टीकाकरण की योजना बनी थी, लेकिन 845 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। अब बाकी बचे लोगों के नाम भी मुख्य सूची में शामिल किए जा रहे हैं। 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण कोे लेकर मंगलवार को उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि इस बार पहले से चयनित 12 अस्पतालों के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे अस्पताल, सिविल अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल, टीबी अस्पताल, राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल को भी शामिल किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक बूथ पर टीकाकरण होगा। चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस तरह 35 अस्पतालों में कुल 85 बूथों पर टीका लगेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि किस अस्पताल में दो बूथ बनेंगे और कहां तीन इसका ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। हर बूथ पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
32 अस्पतालों में कोविशील्ड का टीका
टीकाकरण के पहले राउंड में 16 जनवरी को 12 अस्पतालों में 845 लोगों को सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थी। इन सभी लोगों को इसी वैक्सीन की दूसरी डोज 15 फरवरी को लगनी है। इसलिए 845 डोज रिजर्व कर ली गई है। अब 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण में 32 अस्पतालों में कोविशील्ड का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

तीन में लगेगी कोवैक्सीन
लोकबंधु अस्पताल, सिविल अस्पताल और राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में कोवैक्सीन लगाई जाएगी। डॉ. एमके सिंह ने बताया कि इन तीनों अस्पतालों में दो-दो बूथ बनाने की तैयारी है। हर अस्पताल पर 600 स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोवैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए 1900 कोवैक्सीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें