फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 बेसिक स्कूल बंद घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त शहर के 85 स्कूलों का कोई अता-पता नहीं है। इन स्कूलों को यू डायस पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया था, लेकिन इनकी तरफ से किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन सभी स्कूलों को बंद घोषित कर दिया है। साथ ही पूर्व में जारी इनकी मान्यता भी खत्म कर दी गई है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ये संचालित पाए गए तो इनके खिलाफ आरटीई के तहत कार्रवाई की जाएगी। ये सभी स्कूल प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर के हैं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि इन स्कूलों के बारे में यू डायस पोर्टल पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। पूर्व में इन सभी स्कूलों को ब्यौरा अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने बताया कि यदि अब ये स्कूल संचालित मिले तो आरटीई की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत अमान्य स्कूलों से 10,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें