फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में खुलेंगे 839 नए राजकीय हाईस्कूल

Sat, 15 Mar 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की वर्ष 2014-15 की 1803.56 करोड़ रुपये की केंद्र सरकार को भेजी जाने वाली वार्षिक कार्ययोजना का शुक्रवार को अनुमोदन कर दिया गया।
विज्ञापन


इसमें हर पांच किमी पर 839 नए राजकीय हाईस्कूल खोलने का प्रस्ताव है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान परिषद की शासी निकाय की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा कि वार्षिक कार्ययोजना में 839 नए राजकीय हाईस्कूलों के लिए 839 प्रधानाध्यापक, 4195 सहायक अध्यापक, 839 लिपिक एवं 839 परिचारकों के पदों के एक माह के वेतन का प्रस्ताव शामिल करते हुए कुल 1803.56 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


इसमें 1424.16 करोड़ रुपये का अंशदान केंद्र का और 379.39 करोड़ रुपये का राज्यांश रहेगा। वहीं, 122 अतिरिक्त क्लासरूम, 62 प्रयोगशाला, 63 पुस्तकालय कक्ष, 60 आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, 62 कंप्यूटर कक्ष, 106 शौचालय और 106 पेयजल सुविधाओं का प्रस्ताव किया गया है।
बालिका छात्रावास योजना के लिए 228.02 करोड़, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समेकित शिक्षा योजना के तहत 119.34 करोड़, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी योजना के लिए 86.75 करोड़ तथा व्यावसायिक शिक्षा योजना के लिए 33.99 करोड़ का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

मुख्य सचिव ने शासी निकाय की बैठक एक वर्ष के बाद कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में प्रत्येक तीन माह पर बैठक अवश्य की जाए।

बालिकाओं के लिए 1705 जूडो कैम्पबालिकाओं में बढ़ रही असुरक्षा की भावना को ध्यान में रखते हुए बालिका इंटर कॉलेजों में 1705 जूडो ट्रेनिंग कैंप का प्रस्ताव पहली बार प्रस्तुत किया गया है। जूडो प्रशिक्षण कैंप की अवधि तीन माह होगी। इसके लिए मानदेय के आधार पर प्रशिक्षक रखे जाएंगे।
116818 विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमणप्रमुख शैक्षिक संस्थानों एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए 116818 छात्र-छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण की कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें