लखनऊ। एलडीए की मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। योजना में पांचवें चरण में 460 भूखंडों के लिए नौ अगस्त को ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। पंजीकरण बंद होने के अंतिम दिन बुधवार की शाम सात बजे तक 8229 लोग पंजीकरण करा चुके थे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लॉटरी से भूखंडों का आवंटन होगा। जल्द ही इसकी तारीख घोषित की जाएगी।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि अनंत नगर योजना में पहले चार चरणों में लगभग 1700 भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जा चुका है। प्रक्रिया में 35 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। पांचवें चरण में आशीष खंड के भूखंडों के लिए नौ अगस्त से नौ सितंबर तक पंजीकरण खोला गया था।