फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेजों में वर्चुअल लेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए अब वर्चुअल लेक्चर
विज्ञापन

प्रदेश 17 नर्सिंग कॉलेजों में चल रहा पायलट प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। अब नर्सिंग के विद्यार्थी वर्चुअल क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। इसके लिए सभी नर्सिंग कॉलेजों को वर्चुअल लैब बनाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रदेश के 17 नर्सिंग कॉलेजों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पढ़ाई हो रही है। इसके बाद जल्द ही इसे सभी नर्सिंग कॉलेजों में लागू किया जाएगा। गेस्ट लेक्चर इन वर्चुअल लैब के माध्यम से एक सेंटर से कई नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं लाभ ले सकेंगे।
स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव डॉ. राजेश जैन ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इलाहाबाद के तीन, गोरखपुर के दो, कानपुर के दो, वाराणसी के दो, मेरठ के दो और लखनऊ के छह नर्सिंग कॉलेजों को चुना गया है। अभी वर्चुअल क्लास रूम की सुविधा थर्ड ईयर के छात्र-छात्राओं को ही मिल रही है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से सामान्य रूप से क्लास शुरू हो जाएंगी। अक्तूबर से इसे फर्स्ट ईयर में भी लागू किया जाएगा। वर्चुअल लेक्चर शुरू होने से छात्र-छात्राएं देश-प्रदेश की बेहतरीन फैकल्टी के अनुभव रूबरू हो सकेंगे। सभी नर्सिंग कॉलेजों को ऑडियो-वीडियो लैब बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों की दशा सुधारने के लिए कम से कम 100 बेड के अस्पताल से संबद्धता अनिवार्य की गई है। इससे विद्यार्थियों को प्रैक्टिल के अलावा वर्चुअल लैब से अलग-अलग फैकल्टी के लेक्चर भी मिल सकेंगे। प्रदेश में इस समय लगभग 578 नर्सिंग कॉलेज हैं। इनमें से 300 जीएनएम, 175 एएनएम, 90 बीएससी और 19 एमएससी नर्सिंग कॉलेज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें