फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता के लिए होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन



गौरीगंज। प्रयागराज में आयोजित होनेे वाले कुंभ 2019 के दृष्टिगत स्वच्छता व परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन प्रतियोगिता आयोजित करेगा।


मिशन निदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पांच नवंबर को प्रतियोगिता की तिथि नियत करते हुए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रतिभाग कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा।


प्रदेश सरकार ने आगामी दिसंबर व जनवरी माह में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ 2019 के दृष्टिगत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।


इसके लिए मिशन निदेशक आकाश दीप ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर माध्यमिक कॉलेजों में अध्ययनरत बच्चों के बीच कुंभ व स्वच्छता जागरूकता व परिवर्तन संबंधी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



इस पर डीएम शकुंतला गौतम ने डीआईओएस के माध्यम से प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर पांच नवंबर को प्रतियोगिता आयोजित करने का आदेश दिया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें