फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में पत्नी को मारी गोली, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। एक युवक शनिवार सुबह दौलतपुर गांव में ससुराल पहुंचा। पत्नी से बातचीत के दौरान उस पर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के पैर में लगी। उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी ढोढ़े ने पुत्री मंशा (22) का विवाह चार साल पूर्व पिपरिया गांव निवासी विपिन मिश्रा के साथ की थी। विवाह के साल भर बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पत्नी मायके रहने लगी।

उसने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर कर दिया। मामला न्यायालय में लंबित है। शुक्रवार सुबह विपिन पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा। बातचीत के दौरान विपिन ने पत्नी पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें