फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से शुरू होगी राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से शुरू होगी राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग
विज्ञापन



अयोध्या। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए घोषित 133 करोड़ रुपये की योजनाओं की प्रगति का शनिवार को नगर विधायक ने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।


कहा गया कि दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी का प्रवाह अविरल सुनिश्चित करना संभव नहीं है। आईआईटी रुड़की को भेजी गई मॉडल स्टडी रिपोर्ट अगस्त के आखिरी सप्ताह तक आएगी और सितंबर से राम की पैड़ी के री-मॉडलिंग का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन



इसमें करीब चार माह लग जाएंगे, ऐसे में दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी के जलप्रवाह में सुधार की संभावना नहीं है।


पिछले दिनों अयोध्या के साधु-संतों ने जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी तो लक्ष्मण किला घाट के निर्माण में हो रहे विलंब की शिकायत दर्ज कराई थी।


जिस पर मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर उक्त घाट के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने शनिवार को सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों के साथ सरयू घाट, राम की पैड़ी व लक्ष्मण किला घाट का निरीक्षण किया।


विधायक ने कहा कि, अयोध्या का विकास अयोध्या की गरिमा के अनुरूप हो इसकी पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। जो कार्य चल रहे हैं उनकी प्रतिदिन प्रगति आख्या मांगी जाएगी।


निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता वीके निरंजन ने बताया कि, मुख्यमंत्री ने 12 मई के अपने दौरे में राम की पैड़ी के अपग्रेडेशन प्लान की जांच आईआईटी रुड़की से कराने का निर्देश दिया था।


माडल स्टडी रिपोर्ट का इंतजार है, अगस्त के अंत में रिपोर्ट आ जाएगी और सितंबर से पैड़ी की री-मॉडलिंग का काम शुरू हो जाएगा। इस बार किसी भी प्रकार की तकनीकी चूक न रह जाए इसका पूरा प्रयास है।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, सोमिल गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


सरयू में आए दिन लोगों के डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी कवायद शुरू हो गई है। विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि, संतों ने मुख्यमंत्री का इस दिशा में भी ध्यान आकृष्ट कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



बताया कि शीघ्र ही सरयू घाट पर स्थायी जल पुलिस चौकी की स्थापना हो जाएगी। इसके साथ ही साथ समस्त घाटों पर बड़ी-बड़ी जंजीरें लगाई जाएंगी। डूबने से बचाव के समस्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें