फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपलिंग से हादसा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर ट्रिपलिंग से हादसा, महिला की मौत
विज्ञापन



अमेठी। बाइक पर ट्रिपलिंग के दौरान मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौके पर मौत हो गई।


इस हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जामों क्षेत्र के निहालगढ़ मजरे राम बक्स निवासी रामराज (22) मंगलवार को परिवार की संवारा देवी (45) पत्नी मुखलाल, शांति देवी (55) पत्नी कल्लू, पूजा (4) पुत्री गंगाराम को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी जा रहा था।
विज्ञापन



क्षेत्र के मवई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में संवारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने शांति देवी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया। हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें