फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से नहाएंगी एनएच से जुड़ीं 50 बाजारें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के निर्माणाधीन एनएच मार्ग से जुड़ीं प्रमुख बाजारें दूधिया रोशनी से चमकेगीं। नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा ऐसे सभी प्रमुख बाजारों व चौराहों पर यह प्रबंध किए जाएंगे, जिनकी संख्या लगभग 50 है। सांसद हरिओम पांडेय के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रकरण को मुख्य अभियंता सड़क परिवहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है। सांसद के अनुसार इस बारे में जल्द ही निर्देश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों दो नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है। इनमें से टांडा से अकबरपुर होते हुए सुल्तानपुर वाया रायबरेली तक है, जबकि टांडा से बसखारी होते हुए वाया आजमगढ़ वाराणसी तक का है। इनमें से रायबरेली तक का एनएच निर्माण लगभग पूरा होने को है, जबकि दूसरे एनएच का कार्य तेजी से चल रहा है। दोनों एनएच से जुड़े प्रमुख मार्गों व चौराहों को दूधिया रोशनी से प्रकाशवान करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। सांसद हरिओम पांडेय ने बीते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इस आशय का प्रस्ताव सौंपा था कि ऐसे सभी मार्गों पर पड़ने वाली बाजारों और चौराहों पर हाईमास्ट लगवाई जाएं। भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि हाईमास्ट लगने से न सिर्फ यातायात सुगम हो सकेगा, वरन विभिन्न प्रकार की मार्ग दुर्घटनाएं व कई अपराध भी रुकेंगे।
सांसद की इस पहल के बाद लोक निर्माण मंत्रालय ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सांसद के प्रस्ताव को सकारात्मक तौर पर लेते हुए इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता पी वन के पास प्रेषित कराया है। सांसद ने बताया कि उनकी केंद्रीय परिवहन मंत्री से वार्ता हुई है। दोनों एनएच से जुड़े लगभग 50 छोटी बड़ी बाजारों पर हाई मास्क लगवाए जाएंगे। कुछ स्थानों पर पहले से लगे हैं, लेकिन सभी बाजारों में यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। जल्द ही इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें