फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत से मैलानी तक तीन ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पीलीभीत से मैलानी के बीच चल रहे ब्राडगेज कार्य के कारण रेलवे ने मैलानी तक चलाई जा रही छह में से तीन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। अब महज दो ट्रेनें मैलानी तक चलेंगी। वहीं एक ट्रेन को तिकुनिया स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गोंडा-बहराइच के बीच ट्रेनों का संचालन लंबे समय से बंद चल रहा है। इसके चलते यात्रियों को पहले से ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब रेलवे ने एक मई से पीलीभीत से मैलानी के बीच ब्राडगेज कार्य को लेकर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। जिसका सीधा असर बहराइच से जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।

मैलानी जंक्शन तक पहले बहराइच से छह ट्रेनों का संचालन किया जाता था। लेकिन रेलवे ने महज तीन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्टेशन मास्टर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बहराइच रेलवे स्टेशन से मैलानी के लिए सुबह 6.15 बजे और 11.40 पर ट्रेन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन


जबकि दोपहर 1.15 पर मैलानी जाने वाली ट्रेन को तिकुनिया रेलवे स्टेशन तक संचालित करने का आदेश मिला है। ब्राडगेज कार्य को देखते हुए तीन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि अग्रिम आदेश मिलने पर पुन: ट्रेन का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें