फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात बीघा फसल व ट्यूबवेल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ आग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सोमवार को कई जगह आग लगने से सात बीघा गेहूं की फसल और एक ट्यूबवेल जलकर राख हो गया। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के विष्णुपुर मजरे उडै़या गांव की रहने वाली सरजूदेई ने बताया कि उसका खेत सदर तहसील क्षेत्र के सनही गांव में है। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। करीब एक बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक कान्हामऊ गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता के खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के पोल से अचानक स्पार्किंग होने के बाद निकली चिंगारी से गेहूं की फ सल में आग लग गई। इससे उसकी डेढ़ बीघा गेहूं की फ सल जल गई। जब तक ग्रामीण पहुंचकर आग बुझाते, तब तक राम गोपाल गुप्ता की डेढ़ बीघा और चंद्र्रशेषर गुप्ता की एक बीघा सहित कुल चार बीघा से अधिक गेहूं की फ सल जल कर राख हो गई। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापपुर मजरे टेकारी दादू गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से सत्यनारायण की दो बीघा गेहूं की फसल और खेत में लगा ट्यूबवेल का छप्पर जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें