फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई-जून सा तप रहा अप्रैल महीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मई-जून सा तप रहा अप्रैल महीना
विज्ञापन


सीतापुर। सूरज के तमतमाने से पारे में लगातार उछाल जारी है। रविवार को पारा 39 डिग्री पहुंचने से लोग बेहाल हो उठे। दोपहर में आसमान से आग बरसने का अहसास होने पर लोग घरों से बाहर निकले की हिम्मत नहीं जुटा सके। लिहाजा, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया है। आलम ये है, कि अप्रैल में गर्मी के तेवर मई-जून की तपिश का अहसास कराने लगे हैं। रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


पारा 39 डिग्री पहुंचने से दोपहर में आसमान से आग बरसने का अहसास होने व 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल हो गए। गर्मी से परेशान राहगीर सड़क किनारे पेड़ों की छाया में सुस्ताते नजर आए।

खेतों में छोड़े गए मवेशी भी पूरे दिन पेड़ों के नीचे छांव में बैठे रहे। धूप में घरों से निकले लोग मुंह व शरीर को कपड़े ढंकने और छतरी का सहारा लेने को विवश हो गए। दोपहर करीब एक बजे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का इंतजार कर रहे लोग पानी व छाया के अभाव में बेचैन दिखाई दिए।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें