फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या कर जलाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर खेत में जलाया शव
विज्ञापन


बाराबंकी। गेहूं के खेत में शनिवार को दिनदहाड़े एक अधेड़ व्यक्ति का शव जलता मिलने से सनसनी फैल गई। अधेड़ को हत्या कर शव जलाया गया या फिर उसे जिंदा जलाया गया? ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

मौके पर मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणहुवा मजरे टेरा खुर्द निवासी राम कैलाश यादव का गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गेहूं का खेत है। शनिवार को दिन में 11:30 बजे अचानक उसके खेत में आग लग गई।

खेत से लपटें उठती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना राम कैलाश को दी। ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई तो वहां का नजारा देख सभी सन्न रह गए।

गेहूं के बोझ के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा था। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत देवा कोतवाली में सूचना दी।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, एसएसआई सुनील सिंह आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक की पैंट की पिछली जेब में कागजों में लिपटा आधार कार्ड मिला।

जिससे मृतक की शिनाख्त सेजराम (45) पुत्र अशर्फी निवासी ग्राम खेरिया के रूप में हुई। हालांकि अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक की जेब में जिस सेजराम का आधार कार्ड मिला है शव उसी का है या नहीं? ग्रामीण हत्या कर शव जलाने की बात कह रहे हैं। मगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कह रही है।

देवा इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि, गेहूं के खेत में जिस सेजराम का शव मिला है वह करीब आठ साल से ग्राम खिरिया में रहता था। सेजराम ने गांव की ही मंजरी से विवाह किया था मगर अभी तक वह मिल नहीं सकी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि, मजदूरी करके गुजारा करने वाला सेजराम शराब पीने का आदी था। वह गेहूं के खेत में क्या करने गया था? व किस तरह से जला? ये अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें