फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के शक में फेरी लगाने वाले चार युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली (फैजाबाद)। भेलसर गांव में गुरुवार की रात घर में पड़ी डकैती में लूट के शक में ग्रामीणों ने पास में किराये पर रहकर फेरी करने वाले चार युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर 12 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भेलसर गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने धावा बोलकर कमरे में सो रही फुरकान की पत्नी शबाना, उसकी बड़ी बहन निशात फातमा व जीशान को बंधक बना कर लूटपाट की थी। लूट के बाद सुबह परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा और भेलसर गांव में मो. अतीक के घर में रहकर फेरी लगा कर कपड़े का व्यापार करने वाले गोंडा जिले के चारों युवक की जमकर पिटाई कर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने फेरी लगाने वाले चारों युवकों को मुक्त कराया। पुलिस ने घायल चारों युवकों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले युवक गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र रेरुवा निवासी आशुतोष शर्मा, जितेंद्र ऊर्फ ननकऊ, सुंदरलाल शर्मा व जितेंद्र हैं। ये सभी भेलसर गांव में कमरा किराए पर लेकर व्यापार करते थे। जिस घर में ये रहते थे, उसी के बगल घर में वारदात हुई। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर पीटने के आरोप में जीशान सहित 12 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच में निर्दोष मिले फेरीवाले
फेरी लगाने वाले चारों युवक पुलिस की जांच में निर्दोष पाए गए हैं। पुलिस को घटना से संबंधित न तो कोई सुराग मिला और न ही कोई ऐसी बात सामने आई, जिससे उनको अपराधी माना जाए। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि चारों युवक निर्दोष हैं। उनको बेवजह पीटा गया। मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें