रायबरेली। जपानी इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार) से 40 हजार से अधिक बच्चों को बचाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू हो गया। जिले में जनप्रतिनिधियों ने अभियान को शुरू कराने के साथ ही जेई को जिले से खत्म करने का संकल्प भी लिया। 15 दिन में 15 साल तक की उम्र के सभी बच्चों में जेई के टीके लगाए जाएंगे।
जिला महिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, विनय शुक्ला, आनंद रस्तोगी, सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने अभियान को शुरू कराया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. नागेंद्र प्रसाद, डॉ. खालिद रिजवान, डॉ. जया देहलवी, अंजली सिंह व अनूप दीक्षित आदि ने जेई को दूर भगाने का संकल्प लिया। सीएमओ ने बताया कि 40829 में जेई के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए 364 टीम गठित कर 364 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। पर्यवेक्षण के लिए 119 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा जगतपुर में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने टीकाकरण का शुभारंभ कराया। अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला, एचईओ संजीव सिंह आदि ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सीएचसी नसीराबाद एवं डीह में सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, सीएचसी लालगंज में सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सीएचसी ऊंचाहार में विधायक डॉ. मनोज पांडेय, सीएचसी बछरावां में विधायक रामनरेश रावत, सीएचसी अमावां में ब्लाक प्रमुख भवगती सिंह, सीएचसी हरचंदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह आदि ने अभियान को शुरू कराया।