फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 4881 किसानों को कर्ज माफी की सौगात

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 4881 किसानों को होली पर कर्ज माफी की सौगात मिलेगी। ये संभव होगा प्रदेश सरकार की एनपीए खातों के लिए कर्जमाफी की समाधान योजना से। जिसकी कार्ययोजना शनिवार को जिला प्रशासन ने शासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिले के 4881 किसानों के दो करोड़ 98 लाख रुपये के कर्ज होली तक माफ हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में सहकारी बैंक के 4881 किसानों के कर्ज के खाते एनपीए हो गए थे। काफी समय से इन खातों में लेनदेन नहीं हुआ था। ऐसे में इन किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिला था। जिस पर सरकार ने समाधान योजना के तहत ऐसे किसानों के कर्ज माफ करने की व्यवस्था की।

जिला कृषि अधिकारी व जिला सहकारी बैंक द्वारा ऐसे किसानों की सूचीबद्ध कर उनकी जांच की गई। जिसकी डिमांड 20 फरवरी को अपलोड की गई थी। इस पर स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को जिले के 4881 किसानों के दो करोड़ 98 लाख रुपये के कर्ज माफ करने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के डिजिटल हस्ताक्षर करने के बाद तैयार कार्ययोजना शासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। अब किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ होने से होली पर इनके घरों में खुशहाली आएगी।

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि, जिला सहकारी बैंक के एनपीए खाते वाले 4881 किसानों के 2.98 करोड़ रुपये के कर्ज माफ होने के लिए कार्ययोजना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। होली तक इन किसानों के खाते में एक लाख रुपये तक की कर्जमाफी की रकम में पहुंच जाएगी।

जिस समाधान योजना के तहत किसानों के कर्ज माफ किए जा रहे है। उसमें जिन किसानों के कर्ज एक लाख रुपये से ऊपर के हैं। उनको ऊपर की धनराशि बैंक खाते में जमा करने के बाद ही एक लाख की कर्ज माफी का लाभ मिलेगा।

हालांकि बैंक के जिम्मेदार अब ऐसे किसानों को चिह्नित कर रहे हैं। जिला सहकारी बैंक के एजीएम कुलदीप चौधरी ने बताया कि, ऐसे किसानों की अलग से सूची तैयार की जा रही है। जिसके बनने के बाद ही किसानों की संख्या बताई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें