फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी की धारा में नहीं विसर्जित होंगी प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इस बार दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नदी की धारा में नहीं किया जाएगा। राप्ती नदी के दोनों तरफ गड्ढे की खोदाई कर मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी गुरुवार को एडीएम शिवपूजन ने दी। उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। नदी के दोनों तरफ गड्ढों की खोदाई कराई जा रही है। गड्ढों में राप्ती नदी का पानी भरा जाएगा और इसमें ही मूर्तियों का विसर्जन कराया जाएगा। विसर्जन स्थल सिसई घाट पर विसर्जन के दौरान किसी भी तरह के दुर्घटना न हो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को नदी के दोनों तरफ बैरीकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन स्थल पर दो मोटर बोट व गोताखोर की व्यवस्था भी की गई है। एडीएम ने एएसपी एसके सिंह, सीओ सिटी नीतेश सिंह व नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें