अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होंगे मेधावी
किसान पीजी कॉलेज बहराइच में 27 जून को होगा कार्यक्रम
बहराइच। ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ के कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें जिले के कक्षा 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित किए जाने वाले छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
अमर उजाला और श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ का आयोजन किसान पीजी कॉलेज बहराइच में सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इस आयोजन में आईसीएससी, सीबीएससी एवं यूपी बोर्ड के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिन्होंने कक्षा 12वीं में 85 या उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम 27 जून को सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। सभी मेधावी कार्यक्रम में अपनी इंटरनेट से प्राप्त मार्कशीट की प्रतिलिपि और एक फोटो के साथ हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी मेधावियों को विशिष्ट अतिथियों की ओर से मेडल व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।
इनसेट
पंजीकरण के लिए करें सम्पर्क
कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने के लिए मोबाइल नंबर 8576974189, 9838904666 पर अपना नाम, कक्षा, शहर व अंक प्रतिशत मैसेज कर पंजीकरण करा सकते हैं ।
इनसेट
प्रवेश नि:शुल्क।
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। इसमें प्रवेश पूर्णतया नि:शुल्क है।
इनसेट
मिलेगा सम्मान
वह सभी छात्र जिन्होंने बारहवीं की परीक्षा में 75 या उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किया है इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता कर सकते हैं। मेधावियों को प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इनसेट
मिलेगी स्कॉलरशिप
भविष्य ज्योति में सहभागिता करने वाले सभी छात्र छात्राओं को श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ट्यूशन फीस में 5 प्रतिशत की स्कॉलरशिप या छूट मिलेगी।