फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 8071 केंद्रों का चयन, कुल 57.87 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम

Tue, 06 Nov 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड सचिव ने सात फरवरी 2019 से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से इस बार 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 8071 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि 2018 में कुल 8549 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

बोर्ड की ओर से जारी सूची को लेकर अब आपत्तियां मांगी जाएंगी, इसके बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अबकी बार अर्थात 2019 की परीक्षा में 57.87 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो 2018 की बोर्ड परीक्षा 66.39 लाख की अपेक्षा 8.52 लाख कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे़ आठ लाख परीक्षार्थी कम होने के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या में 478 की कमी आई है। बोर्ड की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसमें कुछ केंद्रों में बदलाव होने की संभावना है। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूची पर अब जनपदीय एवं मंडलीय केंद्र चयन समितियों की ओर से आपत्तियों को सुनने के बाद केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें