फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचने को 80 बेड का होगा चिनहट का महात्मा गांधी एमसीएच विंग हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए चल रहीं तैयारियों के क्रम में डीएम ने चिनहट स्थित महात्मा गांधी एमसीएच विंग हॉस्पिटल को एडवांस ओटी फैसिलिटी से लैस करने के निर्देश दिए हैं। इस अस्पताल में 60 से बढ़ाकर 80 बेड किए जाएंगे। साथ ही इसे लेवल तीन के सुविधाओं संग पीडिएट्रिक्स व मेटरनिटी कोविड हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक प्रकाश ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दस दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उक्त हॉस्पिटल में एडवांस ओटी, ऑक्सीजन सपोर्ट युक्त बेड सहित आईसीयू व एचडीयू बेड की सुविधा है। उन्होंने बताया कि पीडिएट्रिक्स व मेटरनिटी हॉस्पिटल के लिए जरूरी सभी चिकित्सकीय उपकरणों और स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें