यूपी में बुधवार को आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसमें फतेहगढ़ के एसपीएस-99 बैच के आरकेएस राठौड़ को पीएससी मुख्यालय लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक से लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
अंबेडकरनगर एसपीएस 2000 बैच के देवेन्द्र कुमार चौधरी को पुलिस मुख्यालय महानिदेशक से लखनऊ के पीएससी मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
हरदोई के पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद को अब वाराणसी की 34वीं वाहिनी पीएससी में सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है।