लखनऊ। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में उतरी सातवीं टीम में शामिल नर्सिंगकर्मी दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। वार्ड में ड्यूटी लगने की जानकारी मिलते ही किसी ने अपने बच्चे को ननिहाल भेजे दिया है तो किसी ने गांव। वहां बच्चा मां से मिलने की जिद करता है तो वीडियो कॉल के जरिए उसे लोरी सुुनाती है और जल्द आने का भरोसा देकर सुला रही है। नर्सिंग कर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ का कहना है कि पारिवारिक झंझावात के बाद भी वे पूरे उत्साह से ड्यूटी निभा रहे हैं। उनके लिए वार्ड की ड्यूटी सर्वोपरि है। चिकित्सक से लेकर उनके वरिष्ठ अधिकारी तक सहयोग कर रहे हैं। उनकी बस एक ही ख्वाहिश है कि उनके कार्यकाल में ज्यादा से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जाएं। सातवीं टीम में अनिता सिंह, कनक तिवारी, साची मिश्रा, अतुल,