फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण प्रमाणपत्र न होने पर भी भरा जा सकेगा लविवि का आवेदन फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म में अभ्यर्थियों को आरक्षण प्रमाणपत्र का ब्यौरा भरने की अनिवार्यता में छूट दे दी है। अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि लॉकडाउन की वजह से वे प्रमाण पत्र नहीं बनवा सकते। लविवि के दाखिलों में एससी, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को दाखिले में आरक्षण मिलता है। इसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म प्रमाणपत्र का नंबर भरना होता है। प्रमाणपत्र न भरने या फिर गलत भरने पर उन्हें सामान्य अभ्यर्थी में शामिल माना जाता है। अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए विवि ने अभ्यर्थियों को यह विकल्प दिया है कि वो चाहें तो पुराने प्रमाण पत्र की डिटेल भर दें। कोई प्रमाण पत्र न होने पर उन्हें कॉलम खाली छोड़ने का विकल्प भी अब दिया जा रहा है। अब वे बिना समस्या के आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि जब वे इसके लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो उन्हें कोई रिसीव ही नहीं करता है। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी को सिर्फ अपनी कैटेगरी भरनी है। आरक्षण प्रमाण पत्र का नंबर भरने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। वे पुराने प्रमाणपत्र के साथ कॉलम को खाली भी छोड़ सकते हैं, जिसे बाद में अपडेट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें