फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मिले 772 नए कोरोना पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट 68.36 प्रतिशत

Sat, 04 Jul 2020 08:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में शनिवार को 772 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों के साथ अब प्रदेश में कुल एक्टिव मामले 7627 हो गए हैं। जबकि 18154 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह मरीजों के ठीक होने की दर 68.36 प्रतिशत है। इसके अलावा 773 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्स स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय 7630 मरीजों का आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जबकि 4420 लोगों को फैसेलिटी क्वारंटीन में रखकर उनका नमूना लेकर जांच की जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न जिलों से 29494 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से कुल 26061 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 8.34 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना समुदाय मं संक्रमण का पता लगाने के लिए विभिन्न व्यवसाय के लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। हाल ही में दवा विक्रेताओं और सैनिटाइजेशन का कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर की रैंडम सैंपलिंग की गई। सभी 75 जिलों में कुल 12299 नमूने लिए गए। इस जांच में 26 जिलों में संक्रमण मिला लेकिन मात्र 72 नमूने ही पॉजिटिव मिले जो कि मात्र 0.58 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें