फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में ही 7639 दीवान बनेंगे दरोगा, प्रमुख सचिव गृह ने पुलिस विभाग को दिए आदेश

Sun, 08 Jul 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को जल्द ही साढ़े सात हजार से अधिक दरोगा मिल जाएंगे। 31 जुलाई से पहले 7639  हेड कांस्टेबल (दीवान) को प्रोन्नति देकर उप निरीक्षक (दरोगा) बनाया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया गया है। ऐसे में दरोगा के पद पर भी रिक्तियां बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए जल्द ही हेड कांस्टेबलों को दरोगा के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी। दीवान को प्रमोशन देने के बाद करीब 30 हजार सिपाहियों को भी प्रमोशन मिलेगा।

साल के अंत तक प्रदेश को 34716 नए सिपाही भी मिल जाएंगे। नए रंगरूटों के आने के बाद निष्क्रिय पीएसी की कंपनियों को भी सक्रिय किया जाएगा। 34,716 सिपाहियों में 5716 पद पीएसी के लिए रिजर्व किए गए हैं। ऐसे में इन सिपाहियों के आने से पीएसी की लगभग 20 कंपनियां सक्रिय हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें