फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वे में मिले 745 डग्गामार वाहन, नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
पॉलीटेक्निक से अवध बस अड्डे तक डग्गामारी।
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक से अवध बस अड्डे तक डग्गामार वाहनों का कब्जा है। इससे रोडवेज को रोजाना करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। परिवहन निगम की ओर से कराए गए सर्वे में 745 अनधिकृत वाहन संचालित होते मिले हैं। इनकी सूची कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भेजी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसका असर चालकों और परिचालकों के वेतन पर भी पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर हाल ही में रोडवेजकर्मियों ने अवध बस अड्डे पर प्रदर्शन किया था। उस समय डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
इसके बाद परिवहन निगम ने अवध बस अड्डे के आसपास सर्वे कराया। इसमें तीन समयावधियों में वाहनों की संख्या दर्ज की गई। सुबह छह से दोपहर दो बजे, दोपहर दो से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह छह बजे तक की गई जांच में 522 आर्टिगा, 47 स्लीपर वाहन, 143 मिनी और बड़ी बसें, 33 ट्रैवलर मिले। कुल 745 वाहनों की सूची तैयार कर परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए भेजी गई। इसके बावजूद डग्गामार वाहनों का संचालन जारी है।
विज्ञापन

Iडग्गामार वाहनों के कारण परिवहन निगम को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सर्वे कराकर कार्रवाई के लिए सूची भेजी गई है। इन वाहनों का संचालन बंद होने पर ही रोडवेज की आय बढ़ सकेगी।I
-आरएस वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अवध बस डिपो
Iप्रवर्तन दल में एआरटीओ और पीटीओ की कमी के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है। हालांकि, अवध बस अड्डे के आसपास पांच से छह दिन तक लगातार विशेष अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। I
विज्ञापन

I-प्रभात पांडेय, आरटीओ प्रवर्तनI

पॉलीटेक्निक से अवध बस अड्डे तक डग्गामारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें