फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 7.30 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो से बचाव की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में पांच साल तक के 7.30 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। 22 से 27 नवंबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनबी सिंह ने बताया कि 22 को 2783 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। ये बूथ सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, रेलवे व बस स्टेशनों पर लगाए जाएंगे। 23 से 27 नवंबर तक 2204 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। अभियान के लिए 136 मोबाइल टीमें और 237 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। 14 डिविजनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को भी दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें