फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 73 ओवरलोड वाहन सीज, 82 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करने वाले 73 मालवाहक वाहनों को सीज किया है। यह कार्रवाई पहली से 11 फरवरी तक चलाए गए अभियान के तहत की गई। इस दौरान 82 ओवरलोड वाहनों का चालान भी किया गया। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि वाहनों से 43.79 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जा चुका है। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव कर रहे हैं। पीटीओ एसपी देव, आभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा भी शामिल हैं। अभी 12 से 16 फरवरी तक स्लीपर बसों की जांच का अभियान चल रहा है। पहले दिन बृहस्पतिवार को छह स्लीपर बसों के चालान हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें