फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 801 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन लगाई दौड़

Fri, 13 Feb 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली के सातवें दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के अंतर्गत आने वाले कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर तथा कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए कुल 1194 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 801 ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को हमीरपुर जिले के अंतर्गत आनेवाली तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तथा उन्नाव जिले के सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसीलों के अभ्यर्थियों लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें