फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: ट्रेनिंग पूरी पर नहीं मिल रही है नियुक्ति

Tue, 24 Jan 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में हजारों शिक्षकों की ट्रेनिंग तो पूरी हो गई, पर न तो उनका इम्तिहान लिया जा रहा है और न ही उन्हें किसी स्कूल से अटैच किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से संपर्क करने पर इतना ही कहा जा रहा है कि शासन या बेसिक शिक्षा परिषद से कोई निर्देश नहीं मिले हैं, इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता।

दो साल पहले बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के 72,825 खाली पदों पर भर्ती शुरू की थी। ये भर्तियां कई चरणों में हुई हैं। कई बैचों का सैद्धांतिक और क्रियात्मक प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनका इम्तिहान लिया जाना है, जिसके बाद किसी स्कूल में मौलिक नियुक्ति देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


हजारों प्रशिक्षु शिक्षक सैद्धांतिक और क्रियात्मक प्रशिक्षण तो पूरा कर चुके हैं, पर उन्हें इम्तिहान की डेट ही नहीं दी जा रही है। इसके लिए वे कई बार इलाहाबाद स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद हुई थी ट्रेनिंग

इन प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना है कि उन्हें नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ट्रेनिंग दी गई है। इसलिए ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्कूल भी आवंटित होना चाहिए।

ऐसा न होने पर उनका सेवाकाल ब्रेक माना जाएगा। इससे भविष्य में उन्हें प्रमोशन व इन्क्रीमेंट संबंधी काफी दिक्कतें आएंगी।

इस बारे में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने कहा कि वे पूरे मामले की जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करेंगे।

किसी भी प्रशिक्षु शिक्षक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे सीधे उनसे मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें