फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में मिले लापता चार स्कूली छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडा गोपाल में मेला देखने के लिए घरों से निकले थे सभी
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। पुलिस ने संदिग्ध हालत में लापता चार स्कूली छात्रों को बुधवार देर रात को तलाश लिया। सभी छात्र अपने घरों से स्कूल पढ़ने के लिए निकले थे। इन्हें पुलिस टीम ने एक पैसेंजर ट्रेन की तलाशी के दौरान ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र मुंडा गोपाल में लगने वाला मेला देखने के लिए योजना बनाकर घरों से गए थे।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चों को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। मालूम हो कि महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के वार्ड बेहटी निवासी रोहित (15), मोहित (12) पुत्र प्रकाश, विकास (11) पुत्र सट्टल्लू, उदयभानु (11) पुत्र श्रवण महमूदाबाद स्थित स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद चारों अपने-अपने घरों से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद देर रात तक घर वापस नहीं आए। बच्चों के घर वापस देर रात तक न पहुंचने पर परिवारीजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की। पर उनका कहीं पता नहीं चला।

इस पर बुधवार की शाम परिवारीजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साथ चार-चार बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आननफानन में टीमें गठित कर बच्चों की खोज शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोतवाल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, एसआई मुकेश कुमार, आरक्षी परवेंद्र, मुकुल आदि की टीम नेे बुधवार देर रात चारों गुमशुदा बच्चों को महमूदाबाद स्टेशन पर बुढ़वल से सीतापुर जा रही पैसेंजर ट्रेन रुकवाई और कोच की सघन जांच कर चारों छात्रों को तलाश लिया। बच्चों के बयान दर्ज कर पुलिस ने उनको उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें