फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप ने किया बेहाल
विज्ञापन



बाराबंकी। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप से बढ़ी गर्मी से जीना मुहाल हो गया।


भीषण गर्मी के चलते लोगों को कहीं भी सुकून नहीं मिला। तापमान भी बीते दो दिनों की अपेक्षा बढ़कर 36.2 पर पहुंच गया। हालांकि शाम को पुरवा हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते घरों से बाहर निकले लोगों को आसमान से बरसी आग ने खूब झुलसाया।


इससे बचने के लिए लोगों ने छाते का सहारा लिया तो महिलाओं ने कपड़े से चेहरा ढांककर अपना बचाव किया। दिन में तेज धूप से बढ़ी गर्मी से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन



मगर, बिजली की आवाजाही ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। वहीं, राहगीर तेज धूप से बचने की लिए छांव की तलाश करते रहे।


शाम को चली पुरवा हवा से लोगों को राहत महसूस हुई। शनिवार को जिले का तापमान अधिकतम 36.2 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


मृदा रसायनज्ञ राजाराम राय का कहना है कि, पुरवा हवा से दो दिन में मानसून के पूरी तरह से जिले में पहुंचने की संभावना है। मगर, इन दो दिनों में मौसम के बदलते तेवर से लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें