फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका में नष्ट कराया लड्डू व शीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच में मिलावट के संदेह में 5 किग्रा लड्डूू व 30 किग्रा दूषित शीरा जहां नष्ट कराया। वहीं पनीर, सोनपापड़ी व दूध का नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में संक्रामक रोगों पर अंकुश लगाने के लिए गत दिवस जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए सघन जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। एनटीपीसी गेट के समक्ष स्थित विजय बहादुर वर्मा की डेयरी पर छापा मारा। यहां मिलावट के संदेह में पनीर का नमूना लिया गया। इसी के बगल इन्हीं मिठाई की दुकान पर बिक्री के लिए रखा दूषित 5 किग्रा लड्डू व 30 किग्रा शीरा नष्ट कराया। टीम ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित दुर्गाप्रसाद की मिठाई की दुकान पर छापा मारकर मिलावट के संदेह में खोवा व सोनपापड़ी का नमूना लिया। रेलवे क्रासिंग अकबरपुर के निकट मिले दूधिया प्रदीप वर्मा से दूध का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा। जांच टीम में अखिलेश मौर्य, भानुप्रताप सिंह, हंसराज, शैलेंद्र कुमार, रतनाकर पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें