फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी को तरसे 40 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी तेज होने के साथ ही जिले में विद्युत व्यवस्था की हालत भी खराब होनी शुरू हो गई है। बीते 36 घंटे के भीतर अलग-अलग क्षमता के पांच ट्रांसफार्मर फुंकने व अन्य कारणों से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीणों क्षेत्रों के करीब 40 हजार उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। कई जगह बीती रात आयी आंधी से क्षतिग्रस्त हुए तार व पोल दुरुस्त न होने की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, तो कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर न बदले जाने के चलते उपभोक्ता आपूर्ति का लाभ नहीं पा सके। इससे न सिर्फ आम उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, बल्कि पेयजल आपूर्ति व उद्योग धंधों पर भी इसका सीधा असर पड़ा। आए दिन उत्पन्न हो रही इस गड़बड़ी से उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

गर्मी का सितम शुरु होने के साथ ही आंधी व पानी का दौर भी तेज हो गया है। सोमवार रात आयी आंधी-पानी से बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति मंगलवार को भी पटरी पर भी लौट नहीं सकी। जिला मुख्यालय के शहजादपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आयी खराबी से लगभग पांच हजार की आबादी विद्युत से वंचित रही। उपभोक्ताओं की तमाम शिकायत के बाद विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और दुरुस्त कराया। यही नहीं नगर के अन्य हिस्सों में भी आपूर्ति बेहतर तरह तरीके से नहीं हो सकी। 20 मिनट से 30 मिनट पर हो रही बार-बार कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी। बदहाल विद्युत आपूर्ति से पेयजल आपूर्ति का लाभ भी लोगों को ठीक ढंग से नहीं मिल पाया। इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में नगर में लगे 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब पांच हजार की आबादी 36 घंटे से अंधेरे में हैं। मालीपुर क्षेत्र में 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 10 हजार की आबादी विद्युत से महरूम है। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आलापुर तहसील क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर 63 व 25 केवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 8 हजार की आबादी अंधेरे में है। 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया, लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। भीटी तहसील क्षेत्र में 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 10 हजार की आबादी 36 घंटे से अंधेरे में हैं। अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। आंधी पानी से कटेहरी व महरुआ समेत अन्य क्षेत्रों में टूटे तार को भी विभाग दो दिन बाद भी नहीं दुरुस्त कर सका। इसके चलते भी 2 हजार की आबादी आपूर्ति से वंचित रही। आपूर्ति की बदहाली से उद्योग धंधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। इससे लोग खासे परेशान हुए। उपभोक्ता संजय यादव, प्रमोद जायसवाल व सिंटू शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों से व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाए जाने की मांग की। उधर, अधिशाषी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व तार को दुरुस्त कर दिया गया है। फुंके ट्रांसफार्मरों को भी बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें