फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने थाना कैंट में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को थाना कैंट में डीआईजी ओंकार सिंह व एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की नामौजूदगी पर डीआईजी ने नाराजगी जताई और जिलाधिकारी से शिकायत की। मौके पर कुल 6 शिकायतें आईं जिनमें से पुलिस से संबंधित 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं कोतवाली नगर में तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह, कोतवाल अमर सिंह की मौजूदगी में 8 शिकायतें आईं जिनमें से सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर खंडासा थाने में 5 शिकायतें आईं जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। तारुन थाने में 9 शिकायतें आईं इसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां पर राजस्व निरीक्षक राम सुंदर सरोज, थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय मौजूद रहे। बीकापुर कोतवाली में तहसीलदार विनीत गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय की मौजूदगी में कुल 8 शिकायतें आईं, इनमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया। खंडासा थाने में राजस्व निरीक्षक रामसूरत वर्मा व थाना प्रभारी ने आई 5 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया। मवई थाने में आईं 4 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
कोतवाली रुदौली में एसडीएम पंकज सिंह व प्रभारी निरीक्षक जयबीर सिंह ने आई 8 शिकायतों में 3 का निस्तारण किया। गोसाईगंज थाने में आई 8 शिकायतों में से 4 का निस्तारण किया गया। थाना महराजगंज में थाना प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने 8 शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण किया। थाना पूराकलंदर में 19 शिकायतों में से मात्र 2 शिकायतों का निस्तारण हुआ। यहां नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, सीओ अयोध्या राजू साव मौजूद रहे। रौनाही थाने पर आई 5 शिकायतों में से 1 शिकायत का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें